Gold Today Price : इस नवरात्रि सोना खरीदने वालों की मौज 18,22 और 24 कैरेट सोने के दाम हुए सस्ते जानिए ताजा रेट।

टैरिफ विवाद बढ़ रहा है और GST में बदलाव हो रहे हैं इसलिए कुछ वस्तुओं की कीमतों में उतार चढाव आ रहे हैं। सोने के रेट में भी उतार चढाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले 6 दिनों में सोने के रेट में 2 बार गिरावट आई है और 2 बार बढ़ोतरी हुई है। आज सोना सस्ता हुआ है। लेकिन आज चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसी के बारे में हम आपको इस पोस्ट में जानकारी देने वाले है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

सोने के रेट में आई गिरावट

आज 24 कैरेट सोने में 11 रुपए प्रति ग्राम से गिरावट आई है। आज 24 कैरेट प्रति ग्राम सोना 11117 रुपए में मिलेगा। आज 22 कैरेट सोने में 10 रुपए प्रति ग्राम से गिरावट आई है। आज 22 कैरेट प्रति ग्राम सोना 10190 रुपए में मिलेगा।18 कैरेट प्रति ग्राम सोना 9 रुपए से सस्ता हुआ है। आज 18 कैरेट प्रति ग्राम सोना 8337 रुपए से मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में क्या है सोने का रेट

आज दिल्ली में 24 कैरेट 1 ग्राम सोने का रेट 11130 रुपए है और 22 कैरेट सोने का रेट 10205 रुपए है। आज कोलकाता में 24 कैरेट 1 ग्राम सोने का रेट 11117 रुपए है और 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का रेट 10190 रुपए है। मुंबई में आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने का रेट 11117 रुपए है और 22 कैरेट सोने का रेट 10190 रुपए है। चेन्नई में आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने का रेट 11171 रुपए है और 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का रेट 10220 रुपए है।

चांदी के रेट में बदलाव

आज चांदी के रेट में बढ़ोतरी हुई है। आज 10 ग्राम चांदी में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब चांदी 1330 रुपए को मिलेगी। इससे पहले 10 ग्राम चांदी का रेट 1320 रुपए था। आज 100 ग्राम चांदी में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज 100 ग्राम चांदी 13300 रुपए को मिलेगी। एक किलो चांदी में 1000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब 1 किलो चांदी 133000 रुपए को मिलेगी।

Leave a Comment