Delhi Metro Letest Update : दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों पर आई फिर से बड़ी मुसीबत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला।

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली एनसीआर की लाइफलाइन कहा जाता है। दिल्ली मेट्रो से हररोज लाखों लोग ट्रेवल करते हैं। दिल्ली मेट्रो से लंबी दूरी का सफर आसानी से किया जाता है। लेकिन अब यह सफर महंगा हो गया है। इसमें 8 साल बाद बदलाव किया गया है। फिर भी पेट्रोल डीजल के खर्चे से यह अच्छा विकल्प है। नए किराए के अनुसार मेट्रो का न्यूनतम किराया 11 रुपए और अधिकतम किराया 64 रुपए है। इसमें बचत के रास्ते भी है। इसी के बारे में हम आपको इस पोस्ट में जानकारी देने वाले है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल लाभदायक

अगर आप हररोज दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल लाभदायक है। स्मार्ट कार्ड में कैश टिकट की तुलना में 10% डिस्काउंट दिया जाता है। इसका सिर्फ लाभ कम किराए के लिए ही नहीं होता बल्कि टिकट के लाइन में भी खड़े होने की आपको जरूरत नहीं है।

दिल्ली मेट्रो के टिकट में कितनी हुई बढ़ोतरी

दिल्ली मेट्रो के नए टिकट रेट के अनुसार सामान्य दिनों में 0-2 किलोमीटर के यात्रा का किराया 10 रुपए से बढ़कर 11 रुपए हो गया है। 2 से 5 किलोमीटर के लिए पहले टिकट 20 रुपए था अब यह बढ़कर 21 रुपए हो गया है। 5 से 12 किलोमीटर के लिए प‌हले किराया 30 रुपए था। अब यह बढ़कर 32 रुपए हो गया। 12 से 21 किमी के अंतर के लिए पहले दिल्ली मेट्रो का टिकट 40 रुपए था। अब यह टिकट बढ़कर 43 रुपए हो गया है।

21 से 32 किमी के दुरी के लिए पहला किराया 50 रुपए था। अब यह बढ़कर 54 रुपए हो गया है। 32 किलोमीटर या इससे अधिक के दुरी के लिए पहले दिल्ली मेट्रो का टिकट 60 रुपए था। अब इस दुरी के लिए दिल्ली मेट्रो का टिकट 64 रुपए हो गया है।

नेशनल हाॅलिडे और विकेंड के सफर में लाभ

नेशनल हाॅलिडे और विकेंड पर किराए में कुछ राहत दी जाती है। जो लोग विकेंड यानि शनिवार और रविवार को दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं उन्हें टिकट में 20% डिस्काउंट दिया जाता है। अगर आप ट्रैवल का प्लैन बना रहे हैं तो विकेंड पर बना सकते हैं। इससे आपको टिकट में डिस्काउंट मिलेगा।

Leave a Comment